Aller au contenu principal

७ जुलाई


७ जुलाई


७ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८८वॉ (लीप वर्ष में १८९ वॉ) दिन है। साल में अभी और १७७ दिन बाकी है।

दिवस

  • विश्व चॉकलेट दिवस

प्रमुख घटनाएँ

  • १७५३ - संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय स्थापित किया गया।
  • १७६३ - मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
  • १७६८ - थॉमस मान के उपन्यास में जोहान बडेब्रुक की फर्म की स्थापना हुई।
  • १७९९ - महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
  • १८३८ - सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन भंग कर दिया।
  • १८९८ - संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया।
  • १९०३ - अंग्रेजों ने फुलानी साम्राज्य का ख़रीदा किया।
  • १९१७ - संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी।
  • १९२० - आर्थर मेइगेन कनाडा के नौवें प्रधानमंत्री बने।
  • १९४१ - नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में ५००० यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
  • १९४३ - रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
  • १९४८ - स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
  • १९४८ - दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
  • १९५५ - भारत में सर्वप्रथम वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।
  • १९७८ - सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • १९७९ - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
  • १९८० - ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
  • १९९४ - यमन में गृह युद्ध: उत्तरी यमन में सैनिकों ने एडन पर कब्जा कर किया।
  • १९९८ - वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये २५२ रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
  • १९९८ - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • १९९९ - फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
  • २००३ - यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
  • २००३ - नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
  • २००५ - लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें ५० से ज्यादा लोगों की जाने गईं।
  • २००७ - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-१० को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • २००८ - काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में ४१ लोग मारे गये।
  • २०११ - हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट २’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
  • २०१३ - विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष १९३६ के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
  • २०१९ - फुटबॉल / अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को २-० से हराया।
  • २०२० - अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।

जन्म

  • १८८३- चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' -हिन्दी के कथाकार, व्यंगकार तथा निबन्धकार थे।
  • १९८१ - महेन्द्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

निधन

  • १९६५ - मोशे शॅरेड, इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री
  • २००६ – गोविन्दप्प वेङ्कटस्वामि, भारतीय नेत्रविज्ञानी (जन्म १९१८)
  • २०२१- दिलीप कुमार भारतीय हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता

(जन्म १९२२)

बहारी कडियाँ

  • बीबीसी पे यह दिन
Giuseppe Zanotti Luxury Sneakers

Text submitted to CC-BY-SA license. Source: ७ जुलाई by Wikipedia (Historical)


INVESTIGATION